21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर

Raipur Police Video: भगवान की शरण में पुलिस, बढ़ते अपराध को रोकने थाने का किया शुद्धीकरण, देखकर लोग हुए हैरान

Raipur Police Video: रायपुर में थाने की शुद्धिकरण और पूजा-पाठ का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर अब तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

Google source verification

Raipur Police Video: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ माह में लगातार अपराधों में वृद्धि हुई है। इस बीच राजधानी रायपुर के तेलीबंधा थाने से आश्चर्यजनक वीडियो सामने आया है, जहां बढ़ते हुए अपराध को रोकने लिए पुलिस कर्मी थाने का शुद्धिकरण कर रहे हैं।

बता दें कि तेलीबांधा थाना इलाके में ही एक हफ्ते में 2 हत्याएं हो चुकी हैं, जिसके बाद कोई ठोस कदम उठाने से पहले पुलिस थाने का शुद्धिकरण करा रही है। आम जनता सरकार और प्रशासन से उम्मीद करती है कि उनकी समस्या का समाधान निकालने के लिए स्ट्रैटेजी बनाई जाएगी, ना कि पूजा पाठ के भरोसे बैठा जाएगा। भगवान भरोसे ही रहना है तो पुलिस महकमे की क्या जरुरत, मंदिर, मस्जिद है ही। साथ ही लगातार (Raipur Police Video) अपराधिक घटनाएं होने की वजह से लोग थाने की पूजा करने के इस वीडियो को अपराध से जोड़ते हुए थाने का शुद्धिकरण और पूजा करने की बात कह रहे हैं।