1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर
Raipur: सचिन पायलट बोले- महिला आरक्षण के लिए विधानसभा का विशेष सत्र पाखंड
Play video

Raipur: सचिन पायलट बोले- महिला आरक्षण के लिए विधानसभा का विशेष सत्र पाखंड

कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पायलट ने केंद्र की मोदी सरकार को लिया आड़े हाथों। कहा- बीजेपी सरकार ने आरक्षण को बेवजह लंबित रखा है...

Google source verification

महिला आरक्षण विधेयक (Women Reservation Bill) के संबंध में कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी और राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने केंद्र की मोदी सरकार (Modi Govt) को आड़े हाथों लिया। छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर सचिन पायलट ने रायपुर (Raipur) में कहा कि ये महज़ उनके पाखंड (Hypocrisy) और झूठ को अमल में लाने के लिए था और हम इसे बेनकाब करने की तैयारी में हैं। सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक, जो एक संवैधानिक संशोधन है, तीन साल पहले ही पारित हो चुका था। भाजपा (BJP) सरकार ने इस आरक्षण को बेवजह लंबित रखा है। अब महिला आरक्षण की आड़ में, वे जनगणना (Census) से पहले परिसीमन कराना चाहते थे, जिसका पूरे विपक्ष ने एकजुट होकर विरोध किया। आज भी हम अपने संकल्प पर अडिग हैं।

यह भी पढ़ें : प्रसंगवश: सरकारी स्कूलों में व्यवस्था सुधरे, तो और भी अच्छे आएंगे नतीजे