
आध्यात्मिक गुरु एवं कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर (Spiritual Guru Devkinandan Thakur) 12 जुलाई को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हमर पहुना कार्यक्रम में शामिल हुए। हमर पहुना कार्यक्रम में आध्यात्मिक गुरु एवं कथावाचक (Kathavachak) देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि हमारे देश में कॉन्वेंट और इंग्लिश मीडियम स्कूलों की संख्या बढ़ रही है। वहां क्या हो रहा है, कोई यह सवाल नहीं उठाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये स्कूल (English Medium School) युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक कौन होते हैं, वे गुरु होते हैं। गुरु की ज़िम्मेदारी बच्चे का चरित्र बनाना है। बता दें कि रायपुर (Raipur) के बूढ़ापारा स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आध्यात्मिक गुरु एवं कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर द्वारा श्रीमद्भागवत कथा (Shrimad Bhagwat Katha) की जा रही है।
यह भी पढ़ें : 122 अधिकारियों-कर्मचारियों के हुए तबादले, 7 दिनों के भीतर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश