11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chhattisgarh Transfer: 122 अधिकारियों-कर्मचारियों के हुए तबादले, 7 दिनों के भीतर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

छत्तीसगढ़ नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के 66 अभियंता और 56 विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मचारियों का किया गया है स्थानांतरण...
less than 1 minute read
Google source verification
Chhattisgarh Transfer

Chhattisgarh Transfer: छत्तीसगढ़ शासन ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के 122 अधिकारियों-कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना की है। इनमें 66 अभियंता और 56 विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मचारी हैं।

राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय नवा रायपुर (Nava Raipur) के उपसचिव भागवत जायसवाल के हस्ताक्षर से 11 जुलाई को तबादला आदेश जारी किया गया है।

इस लिंक पर क्लिक करें और देखें ट्रांसफर लिस्ट...

स्थानांतरित अधिकारियों-कर्मचारियों में कार्यपालन अभियंता (Executive Engineer), सहायक अभियंता, उप अभियंता, प्रोग्रामर, राजस्व निरीक्षक (Revenue Inspector), स्वास्थ्य निरीक्षक से लेकर सहायक कार्यालय अधीक्षक, तकनीकी सहायक, लेखपाल, सहायक ग्रेड-2, सहायक ग्रेड-3, डाटा एंट्री ऑपरेटर (Data Entry Operator), कंप्यूटर ऑपरेटर, सहायक राजस्व निरीक्षक, समयपाल, कैशियर, वाहन चालक, चौकीदार, पंप अटेंडेंट और भृत्य शामिल हैं।

इस लिंक पर क्लिक करें और देखें तबादला सूची...

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग (Urban Administration and Development Department) ने स्थानांतरित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर 7 दिनों के भीतर कार्यभार ग्रहण कर विभाग को सूचित करने के निर्देश दिए हैं।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक समयावधि में कार्यभार ग्रहण (Assumption of Charge) नहीं करने पर वर्तमान स्थान से वेतन आहरित नहीं होगा। इसके उल्लंघन पर नियंत्रण अधिकारी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही (Disciplinary Action) की जाएगी।