12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raipur Night Club Raid: रायपुर के VIP रोड के डिस्को क्लबों में पुलिस की रेड, जानें आखिर ऐसा क्या हुआ देर रात?

Disco Club Raid: रायपुर के वीआईपी रोड स्थित कई डिस्को और नाइट क्लबों में पुलिस ने देर रात छापेमारी कर जांच की। कार्रवाई देर रात संचालन, अवैध पार्किंग, ट्रैफिक जाम और नाबालिगों की एंट्री की शिकायतों के बाद की गई।
2 min read
Google source verification
Raipur Night Club Raid

Raipur Night Club Raid: डिस्को क्लबों में पुलिस की रेड(photo-patrika)

Raipur Night Club Raid: छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित डिस्को और नाइट क्लबों में शनिवार देर रात पुलिस ने अचानक छापेमारी कर जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान क्लबों में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने देर रात तक क्लब संचालन, अवैध पार्किंग, सड़क पर यातायात बाधित होने और नाबालिगों को प्रवेश दिए जाने जैसी शिकायतों के आधार पर जांच की। अधिकारियों ने क्लब संचालकों से पूछताछ कर उन्हें नियमों का सख्ती से पालन करने की चेतावनी दी।

VIP Road Raipur: लगातार मिल रही थीं शिकायतें

जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ समय से वीआईपी रोड स्थित नाइट क्लबों को लेकर स्थानीय नागरिक लगातार शिकायतें कर रहे थे। आरोप था कि कई क्लब निर्धारित समय के बाद भी खुले रहते हैं, जिससे देर रात तक भीड़ लगी रहती है।

क्लबों के बाहर अव्यवस्थित पार्किंग के कारण सड़क पर लंबा जाम लग जाता है और आम लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तेलीबांधा थाना पुलिस ने थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष जांच अभियान चलाया और प्रमुख क्लबों का निरीक्षण किया।

नाबालिगों की एंट्री को लेकर भी जांच

जांच के दौरान पुलिस ने क्लब संचालकों से यह भी जानकारी ली कि क्लबों में प्रवेश के दौरान उम्र की जांच किस प्रकार की जाती है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ क्लबों में नाबालिगों के प्रवेश और शराब के नशे में लोगों के मौजूद रहने की शिकायतें भी सामने आई थीं।

हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया कि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और जांच जारी है। अधिकारियों ने क्लब प्रबंधन को निर्देश दिए कि बिना पहचान पत्र की जांच किए किसी को प्रवेश न दिया जाए और सभी नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए।

अवैध पार्किंग से बढ़ी परेशानी

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने क्लबों के बाहर खड़े वाहनों की भी जांच की। बड़ी संख्या में सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों के कारण देर रात ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने मौके पर यातायात व्यवस्था सामान्य कराई और वाहन चालकों को निर्धारित स्थान पर ही पार्किंग करने की हिदायत दी।

नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल जांच के दौरान संबंधित लोगों को चेतावनी दी गई है। यदि भविष्य में क्लबों में तय समय से अधिक संचालन, नाबालिगों को प्रवेश, अवैध पार्किंग या अन्य नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधित क्लब संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे।