1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर

चारा घोटाले से भी गंभीर छत्तीसगढ़ के गोठान घोटाले का खुलासा

चारा घोटाले से भी गंभीर छत्तीसगढ़ के गोठान घोटाले का खुलासा

Google source verification

*रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने गोठानों के नाम पर 1300 करोड़ रुपए के भारी दुरुपयोग और घोटाले का आरोप प्रदेश सरकार पर लगाया और मांग की है कि बिहार के चारा घोटाले की तर्ज पर ही इस गौठान घोटाला की जाँच सीबीआई से कराई जाए। श्री साव ने दो टूक शब्दों में कहा कि गौ माता के नाम पर कांग्रेस की भ्रष्ट प्रदेश सरकार ने बिहार के चारा घोटाले से बड़ा घोटाला किया है। प्रदेश सरकार के इन तथाकथित गौठनों में न गाय है और न ही गोबर। श्री साव शनिवार को राजधानी के एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साव ने कहा कि गौठानों के नाम पर भी कांग्रेस की प्रदेश सरकार ने सब्जबाग दिखाए, लेकिन न तो गौठानों में गायों के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए और न ही गोबर से निर्मित खाद का कहीं अता पता है। श्री साव ने कहा कि हाल ही में 269 करोड़ रुपए के तो केवल गोबर घोटाले का खुलासा हुआ है और प्रदेश सरकार इस आरोप का जवाब तक विधानसभा में नहीं दे पाई। इससे साफ है कि प्रदेश सरकार ने हर क्षेत्र में बेदर्दी से घोटाला करके प्रदेश के संसाधनों की लूट मचा रखी है। प्रदेश में चहुँओर गौठानों का बुरा हाल है और गौवंश बेहाल है। कांग्रेस ने गंगाजल को हाथ में लेकर कसम खाई थी पर उसकी प्रदेश सरकार ने न गंगा माता को छोड़ा और न गौमाता को छोड़ा।