4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
Watch video : हजारों ने योग कर एक विश्व एक स्वास्थ्य का दिया संदेश
Play video

Watch video : हजारों ने योग कर एक विश्व एक स्वास्थ्य का दिया संदेश

- राजधानी के जोरा मैदान में आयोजित हुआ कार्यक्रम, आम से लेकर खास ने किया योगासन
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Shiv Naryan

•

Updated: 22 Jun 2023, 11:33 AM IST

रायपुर @ पत्रिका. हर घर आंगन योग के संदेश को लेकर छत्तीसगढ़ में लाखों लोगों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग किया। राजधानी के अलावा सभी जिला मुख्यालयों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। जोरा स्थित मैदान में 21 हजार से अधिक लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। जिलों में भी हुए आयोजनों में बड़े पैमाने पर लोगों ने हिस्सा लिया। रायपुर में हुए कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक छविराम साहू ने योग की विभिन्न विधियों का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने अष्टांग योग के बारे में जानकारी दी और बताया कि योग यम, नियम, आसन, प्राणायाम प्रत्याहार, धारणा, ध्यान, समाधि का संयोग है। योग मानसिक-शारीरिक संतुलन के साथ ही इनकी दक्षताओं को बढ़ाने का कार्य भी करता है। इस मौके पर नागरिकों ने पद्मासन, ताड़ासन, हलासन, अर्धचक्रासन, वज्रासन, धनुरासन, मकरासन, नौकासन, पवन मुक्तासन, भुजंगासन, शवासन, कपालभाती, ग्रीवाचालन, अनुलोम-विलोम जैसे योग के अभ्यास किये।