29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
वीडियो देखें….एक दूसरे को बचाने के फेर में तीन इंजीनियरिंग छात्र डूबे, लोग मजे से वीडियो बनाते रहे…
Play video

वीडियो देखें….एक दूसरे को बचाने के फेर में तीन इंजीनियरिंग छात्र डूबे, लोग मजे से वीडियो बनाते रहे…

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कलिंगा यूनिवर्सिटी के तीन छात्र देखते ही देखते काल के गाल में समा गए। वे खुटेरी लेक (तालाब) में नहाने गए थे। इस बीच एक साथी डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए दूसरा और दूसरे को बचाने के फेर में तीनों स्टूडेंट डूब गए। हैरत की बात यह है कि लोग इनकी मदद करने के बजाय मजे से वीडियो बना रहे थे। दो छात्रों के शव मिल चुके हैं, एक की तलाश जारी है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Dhal Singh

•

Updated: 9 Feb 2024, 1:42 AM IST

मंदिरहसौद पुलिस के मुताबिक कलिंगा यूनिवर्सिटी के बीटेक फोर्थ सेमेस्टर के आदित्य झा, सुधांशु जायसवाल, आदित्य कुमार वर्मा और अन्य छात्र गुरुवार को खुटेरी लेक गए थे। इस दौरान आदित्य लेक में नहाने के लिए उतरा। कुछ साथी उसका नहाते हुए वीडियो बना रहे थे। वह गहराई में चला गया, तो सुधांशु और आदित्य कुमार उसे बचाने के लिए तालाब में उतर गए। आदित्य झा का पता नहीं चला, साथ में सुधांशु और आदित्य भी डूब गए। इस दौरान बाहर से फोटो और वीडियो बना रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर मंदिरहसौद पुलिस की टीम पहुंची। एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। डूबे हुए छात्रों की तलाश शुरू हुई। शाम को सुधांशु और आदित्य का शव बरामद हुआ। आदित्य झा का अब तक पता नहीं चल पाया है।


एनुअल फंक्शन की कर रहे थे तैयारी

बताया जाता है कि तीनों छात्र बिहार के रहने वाले हैं। 10 फरवरी को यूनिवर्सिटी में एनुअल फंक्शन हैं। सभी स्टूडेंट्स उसी की तैयारी में लगे हैं। छात्र दोपहर 12 से 5 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रैक्टिस करते हैं। इसी दौरान तीनों छात्र और उसके साथी खुटेरी लेक गए थे, जहां यह दर्दनाक घटना हो गई।


तीनों को नहीं आता था तैरना

पुलिस के मुताबिक तीनों छात्रों को तैरना नहीं आता था। खुटेरी लेक एक बड़ा तालाब जैसा है। कुछ स्थानों पर वह काफी गहरा है। उसमें काफी पानी भरा रहता है। तैरना नहीं जानने के बावजूद पानी में उतरने के चलते छात्रों की जान चली गई।