26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर
VIDEO: न्यायालय ने भाजपा सरकार और केंद्रीय एजेंसियों के गाल पर जड़ा तमाचा, ये क्या कह गए भूपेश बघेल?
Play video

VIDEO: न्यायालय ने भाजपा सरकार और केंद्रीय एजेंसियों के गाल पर जड़ा तमाचा, ये क्या कह गए भूपेश बघेल?

VIDEO: छत्तीसगढ़ कांग्रेस मुख्यालाय पर ईडी की रेड के बाद पार्टी के समर्थनों का बयान सामने आ रहा है। भाजपा सरकार पर कई तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं।

Google source verification

VIDEO: पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में केंद्रीय एजेंसियों का काम केवल कांग्रेस को बदनाम करने का ही रह गया है। अभी न्यायालय ने कथित शराब घोटाले में शराब कारोबारियों पर भी कार्रवाई का आदेश देकर भाजपा सरकार और केंद्रीय एजेंसियों के गाल पर जो तमाचा जड़ा है, उस बात से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ये कांग्रेस भवन वाला नया शिगूफा लाया गया है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला केस में ED कोर्ट ने सोमवार को अनवर ढेबर की अर्जी को स्वीकार कर लिया है। कोर्ट ने शराब निर्माता कंपनियों समेत 8 लोगों को आरोपी बनाया है और समन जारी किया है।