31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर
मौसम अलर्ट: लगातार दो दिन बारिश से राजधानी में सावन की रंगत लौटी
Play video

मौसम अलर्ट: लगातार दो दिन बारिश से राजधानी में सावन की रंगत लौटी

राजधानी रायपुर में मंगलवार के बाद बुधवार को भी मेघ मेहरबान रहे। इस प्रकार लगातार दो दिन बारिश से राजधानी में सावन की रौनक लौट आई है। कई जगह धरा हरा-भरा नजर आई। इससे एक दिन पहले करीब आधे घंटे तेज बारिश हुई। इससे कई जगह सड़कों पर पानी भर गया। शहर के कई रास्ते बंद हो गए।

Google source verification

राजधानी रायपुर में मंगलवार के बाद बुधवार को भी मेघ मेहरबान रहे। इस प्रकार लगातार दो दिन बारिश से राजधानी में सावन की रौनक लौट आई है। कई जगह धरा हरा-भरा नजर आई। इससे एक दिन पहले करीब आधे घंटे तेज बारिश हुई। इससे कई जगह सड़कों पर पानी भर गया। शहर के कई रास्ते बंद हो गए। इससे मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति निर्मित हो गई। जाम खुलवाने के लिए यातायात पुलिस ने मोर्चा संभाला। काफी मशक्कत के बाद यातायात सामान्य हुआ। शहर के जीई रोड़ अनुपम उद्यान से डंगनिया जाने वाली सड़क लबालब हो गई। बारिश और नाली का पानी सड़क पर भरा गया। जलभराव के चलते मोड़ पर वाहन फंसने लगे। रास्ता जाम रहा। जीई रोड़ के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यह जाम एक ओर सेन्ट्रल लाइब्रेरी और दूसरी ओर राजकुमार कॉलेज मोड़ तक जा पहुंचा। वहीं डंगनिया की ओर से आने वाले राहगीर पानी को देखकर थम गए। मोहबाबाजार से होकर कोटा-गुढि़यारी जाने वाली सड़क पर दोनों ओर पानी भर गया। कोटा की ओर से जाने वाले वाली पुरानी सड़क पर पानी से लबालब हो गई। कोटा के कबीर चौक की ओर से वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़े।