28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजसमंद
VIDEO : नगरपालिका अध्यक्ष की कुर्सी के झगड़े में रेखा सोनी ने उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
Play video

VIDEO : नगरपालिका अध्यक्ष की कुर्सी के झगड़े में रेखा सोनी ने उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

देवगढ़ में ढाई- ढाई साल तक निर्दलीय व कांगे्रस का अध्यक्ष बनाने का हुआ था समझौता
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजसमंद

•

image

Laxman Singh Rathore

•

Updated: 3 May 2018, 6:37 PM IST

देवगढ़. नगरपालिका देवगढ़ के चुनाव के दौरान अल्पमत के हालात उत्पन्न होने से कांगे्रस और निर्दलीय पार्षदों के बीच ढाई-ढाई साल तक कांगे्रस व निर्दलीय का अध्यक्ष बनाने पर समझौता हुआ। इसके तहत पहले ढाई साल तक अंजना जोशी को नगरपालिका अध्यक्ष बनाया गया, जिनका कार्यकाल पूरा होने के बावजूद अंजना जोशी ने पद से इस्तीफा नहीं दिया और जोशी के साथ समझौता कराने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लक्ष्मणसिंह रावत भी मुकर गए। इसके विरोध में पालिका उपाध्यक्ष रेखा सोनी दर्जनों वाहनों में समर्थकों के साथ खादी भंडार पहुंची। यहां से जलूस के रूप में नगरपालिका कार्यालय पहुंचे, जहां कांगे्रस व अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही अधिशासी अधिकारी के कक्ष में राजस्व निरीक्षक को रेखा सोनी ने उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा सौंप दिया। साथ ही निर्दलीय पार्षद नरेश पानेरी, रेखा कलवाडिय़ा, लीला वैष्णव ने भी विभिन्न कमेटियों के पद से इस्तीफा दे दिया। फिर खादी भंडार के सामने आमसभा हुई, जिसमें देव जागरण संस्थान अध्यक्ष अजय सोनी ने कांगे्रस पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। साथ ही मौजूदा विधायक हरिसिंह रावत पर भी झूठी घोषणाएं करने के आरोप लगाए। इस दौरान धर्मचंद देरासरिया, कौशलेंद्र सिंह, बाबूलाल कलवाडिय़ा, भगवतसिंह, हिम्मतसिंह, सुरेश चंद्र, हमराज सिंह आदि थे।

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़