रतलाम. वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉयीज यूनियन के महामंत्री जेआर भोसले ने कहा है कि वर्तमान केंद्र सरकार सब की सुनने का दावा करती है, पर करती मनमर्जी की है। इसलिए अब रेल कर्मचारी जल्दी ही आंदोलन करेंगे। शहर में पूर्व मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम तिवारी के स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में आए भोसले ने बताया जुलाई के जो वेतन अगस्त में मिलेगा तब सभी रेल कर्मचारियों को 28 प्रतिशत डीए मिलेगा। जो रेल कर्मचारी कोरोना के दौरान प्रभावित हुए व मौत हुई उनके परिवार को अनुकम्पा नियुक्ति दी जाएगी।