No video available
मां नर्मदा जयंती पर महाकाली मंदिर चमेली चौक से 171 मीटर की चुनरी यात्रा निकाली गई। केसरिया चुनरी बड़ा बाजार, कोतवाली, तीन बत्ती होते हुए वापस चमेली चौक देव डूठाबली हनुमान मंदिर प्रांगण पहुंची। जहां पर सभी भक्तों द्वारा मां नर्मदा की पूजन अर्चना कर चुनरी अर्पित की गई। कार्यक्रम के संयोजक संतोष सोनी मारुति द्वारा महाआरती के बाद नर्मदा जल की बाटल भक्तों को वितरित की गई। लंबी केसरिया चुनरी भक्त अपने हाथों में ऊपर की ओर थामें बड़ी संख्या में नर्मदे हर के नारे लगाते हुए चला रहे थे। चुनरी यात्रा का मार्ग में जगह जगह स्वागत किया गया।