
केसली. दो दिवसीय 68वीं जिला स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। जिसमें 14, 17 व 19 वर्ग के बालक वर्ग के मैच खेले गए। रहली, खुरई उपविजेता व केसली की दोनों टीमें विजेता रहीं। विजता टीम के खिलाडि़यों को मुख्य अथितियों द्वारा शील्ड देकर सम्मानित किया गया। विजेता टीमों को संभाग खेलने के लिए भेजा जाएगा। मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए। इस दौरान प्राचार्य श्रीकृष्ण शर्मा, शशिकांत कटारे, भारत परिहार, कन्हैयालाल अहिरवार, संजय श्रीवास्तव, अवधेश सोनी, नंदलाल लोधी, सौरभ दुबे, सोनू नामदेव, विकास कोरी, विकास राजपूत उपस्थित रहे |