भजन संध्या में जमकर झूमे श्रद्धालु
राहतगढ़. सोमवार को नगर के श्यामलिया मंदिर में रंग भरी ग्यारस पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस मौके पर भगवान का विशेष श्रंगार किया गया। भजन संध्या में नगर के कलाकारों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। शाम से भजन संध्या शुरू हुई जो देर रात तक चलती रही। लोग लाल रंग डालो श्याम भरके ने मारो पिचकारी, बरसाने की गुजरिया… सहित अन्य भजनों पर जमकर थिरकते नजर आए। श्रद्धालुओं ने जमकर पुष्प बरसा और गुलाल उडाई। समापन पर प्रसाद का वितरण किया गया।