1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सागर
अपहरण के आरोपियों ने हार्डवेयर दुकान पर दागी गोलियां, फायरिंग से फैली सनसनी
Play video

अपहरण के आरोपियों ने हार्डवेयर दुकान पर दागी गोलियां, फायरिंग से फैली सनसनी

- हमलावरों की तलाश में रातभर जंगल में घेराबंदी कर जारी रही सर्चिंग - दिनदहाड़े दुकान पर फायरिंग से मोतीनगर- कोतवाली क्षेत्र में दहशत
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Sanjay Sharma

•

Updated: 4 Aug 2023, 9:36 PM IST

सागर. दिनदहाड़े हार्डवेयर दुकान पर फायरिंग कर सनसनी फैलाने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस रातभर सागर-छतरपुर की सीमा पर स्थित जंगलों में भटकती रही। पुलिस की घेराबंदी से घबराकर बदमाश अपनी कार छोड़कर भाग निकले। हमलावर गत माह इसी हार्डवेयर कारोबारी का अपहरण कर एक लाख रुपए की फिरौती भी वसूल चुके हैं। बदमाश व्यापारी से केस दर्ज कराने का बदला लेने आए थे। सरेराह फायरिंग की वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिससे लोगों में दहशत बनी हुई है।

– दुकान पर धमकाया और दाग दी गोली :
मोतीनगर और कोतवाली थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित खेमचंद अस्पताल क्षेत्र में स्थित आशीष साहू की हार्डवेयर शॉप है। गुरुवार शाम को आशीष की पत्नी स्वाति दुकान पर बैठी थीं। तभी दो युवक वहां पहुंचे और गत माह पुत्र संस्कार के अपहरण का केस दर्ज कराने को लेकर धमकाया और हाथ में कट्टा लहराते हुए गोली दाग दी। हांलाकि निशाना चूक गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार बाहर आए तब तक हमलावर कार में सवार होकर भाग निकले।

– कार से बेरिकेड उड़ाए, बाल-बाल बची पुलिस :
सरेराह फायरिंग की वारदात दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने वीडियो से हमलावरों की पहचान हार्डवेयर कारोबारी के पुत्र संस्कार के अपहरण के आरोपी वासू अहिरवार के रूप में कर उनका पीछा किया। बदमाश पुलिस को छकाते हुए फोरलेन और फिर छतरपुर रोड की ओर भाग निकले। सीएसपी केपी सिंह सहित तीन थानों की पुलिस ने घेराबंदी की। वासू ने दलपतपुर के पास सड़क पर लगाए गए बेरिकेड को कार से टक्कर मारकर उड़ा दिया। इससे वहां तैनात पुलिस जवान बाल- बाल बचे। पुलिस की घेराबंदी और पीछे लगे वाहनों को देख बदमाश नौनागिर मार्ग पर बढ़ गए। जहां ग्रामीणों ने पथराव कर रोकने की कोशिश की तो वे कार छोड़कर जंगल में भाग निकले।

– बारिश और अंधेरे में भागा वासू, रातभर जारी रही सर्चिंग :
सीएसपी केपी सिंह ने बताया संस्कार साहू के अपहरण के मामले में आरोपी वासू अहिरवार और उसके साथी की तलाश में पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। गुरुवार रात को सागर से भागने के बाद सागर पुलिस ने बण्डा, शाहगढ़ और बक्सवाहा थानों की मदद से कई जगह घेराबंदी की। बदमाश रास्ता न मिलने पर जंगल की ओर भाग गए। तेज बारिश के बाद भी ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस रातभर वासू और उसके साथी की तलाश करती रही। अभी भी उसे दबोचने के प्रयास जारी हैं।

-वृंदावन में यूपी पुलिस ने आरोपी मनु को दबोचा:
सीएसपी केपी सिंह के अनुसार हत्या, कटरबाजी, वसूली, मारपीट सहित कई अपराधों में लिप्त आरोपी वासू अहिरवार ने अपने साथी मनु सोनी, अजय तिवारी, मिंटू चंदेल, रविंद्र पटेरिया के साथ गत माह संस्कार साहू का अपहरण कर एक लाख रुपए की फिरौती वसूली थी। अपहरण के बाद पुलिस ने वासू, मनु सहित अन्य पर अपराध दर्ज किया था। वारदात में अन्य आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं वहीं मनु सोनी को पिछले दिनों वृंदावन में चोरी करते यूपी पुलिस दबोचकर जेल भेज चुकी है। वारदात में केवल वासू ही फरार है जिसे जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश जारी है। वहीं अपहरण व अन्य अपराधों में वांछित मनु सोनी को प्रोटेक्शन वारंट पर यूपी से सागर लाने की तैयारी की जा रही है।