सागर. शहर में मंगलवार को सुबह से भीषण गर्मी ने परेशान कर दिया। शाम को आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश से वातावरण में ठंडक घुली, लेकिन घरों के अंदर उमस भरी गर्मी से लोग हाल बेहाल रहे। दिन में तेज धूप की वजह से शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बारिश 9.0 मिमी दर्ज हुई। मौसम विभाग ने बुधवार को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश में एक हफ्ते के अंदर मानसून की एंट्री हो सकती है, लेकिन कई जिलों में प्री मानसून का असर देखने को मिलेगा। वहीं साउथ ईस्ट यूपी के ऊपर चक्रवात ‘बिपरजॉयÓ और ट्रफ लाइन भी गुजर रही है, जिसके चलते कई जिलों में बारिश होने का अनुमान है, वही अगले 2 से 3 दिन तक गर्मी का अहसास भी बरकरार रहेगा। इस दौरान कई क्षेत्रों में तेज हवाएं चलेंगी और बारिश भी होगी। शहर के मौसम में बदलाव होगा।