30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सागर
vedio स्ट्रांग रूम से थानों तक पहुंचे प्रश्नपत्र, परीक्षा के दिन कलेक्टर प्रतिनिधि लेकर जाएंगे स्कूल
Play video

vedio स्ट्रांग रूम से थानों तक पहुंचे प्रश्नपत्र, परीक्षा के दिन कलेक्टर प्रतिनिधि लेकर जाएंगे स्कूल

सागर. 25 फरवरी से शुरू हो रही कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं की बोर्ड परीक्षा की गोपनीय सामग्री का वितरण शुक्रवार को स्ट्रांग रूम एक्सीलेंस स्कूल से किया। इस बार केंद्र पर कड़ी सुरक्षा के बीच सामग्री का वितरण हुआ। ताला बंद पेटी में सामग्री को बस पर रखा गया।

Google source verification

सागर

image

Reshu Jain

Feb 22, 2025

25 फरवरी से शुरू हो रही 10 वीं व 12 वीं की बोर्ड परीक्षा

सागर. 25 फरवरी से शुरू हो रही कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं की बोर्ड परीक्षा की गोपनीय सामग्री का वितरण शुक्रवार को स्ट्रांग रूम एक्सीलेंस स्कूल से किया। इस बार केंद्र पर कड़ी सुरक्षा के बीच सामग्री का वितरण हुआ। ताला बंद पेटी में सामग्री को बस पर रखा गया। नोडल अधिकारी जिला पंचायत सीइओ विवेक के वी एवं डिप्टी कलेक्टर विजय डेहरिया की उपस्थिति में सामग्री वितरित की गई। डीइओ अरविंद जैन ने बताया समस्त अधिकारी कर्मचारी निर्धारित समय पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नगर निगम कार्यालय के सामने उपस्थित हुए। परीक्षा के प्रश्न पत्रों को निर्धारित निर्देशों के अनुसार पुलिस की अभिरक्षा में संबंधित थाना में रखा गया। सामग्री को पारंपरिक तरीके से ही वितरित किया गया। केंद्र अध्यक्ष अपने भृत्य के साथ, पेटी, ताला चाबी, शील्ड करने की समस्त सामग्री जैसे-चपडा, मोमबत्ती, कपडे की थैली, माचिस आदि लेकर पहुंचे थे।

कलेक्टर प्रतिनिधि केंद्र तक पहुंचाएंगे

प्रश्नपत्रसामग्री थाने तक पहुंचने के बाद अब सभी कलेक्टर प्रतिनिधि सर्वप्रथम परीक्षा के दिन संबंधित थाना में जाएंगे जहां उनकी ड्यूटी लगाई गई है। वहां वह अपने उपस्थिति केंद्र अध्यक्ष के साथ सेल्फी ले कर देंगे फिर उसके बाद सभी कलेक्टर प्रतिनिधि के केंद्र अध्यक्ष के साथ पेपर का आहरण करेंगे। पुलिस अभी रक्षा पंजी में उसको दर्ज कराएंगे। सभी कलेक्टर प्रतिनिधि केंद्र अध्यक्ष के साथ संबंधित परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होंगे। परीक्षा केंद्र पर पहुंचते ही दोनों फिर से सेल्फी लेकर डाउनलोड करेंगे। गोपनीय सामग्री का का पैकेट परीक्षा कक्ष में ही खोला जाएगा।