31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सागर
युवक देहार नदी में डूबा, तीन घंटे की तलाश के बाद लौटा एसडीइआरएफ दल
Play video

युवक देहार नदी में डूबा, तीन घंटे की तलाश के बाद लौटा एसडीइआरएफ दल

- गढ़ाकोटा में मंगलवार को डूबे किशोर का शव उतराता मिला
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Sanjay Sharma

•

Updated: 26 Jul 2023, 10:56 PM IST

सागर. केसली क्षेत्र में बुधवार दोपहर भैंस निकालते समय देहार नदी के बहाव में फंसकर एक युवक डूब गया। खबर लगने पर पुलिस और एसडीइआरएफ का बचाव दल मौके पर पहुंचकर सर्चिंग में जुट गया। शाम 7 बजे तक नदी में तलाश के बाद भी युवक का पता नहीं लगा। वहीं अंधेरा गहराने से तलाश कार्य रोकना पड़ा। उधर मंगलवार को गढ़ाकोटा में सुनार नदी में नहाते समय डूबे किशोर का शव बुधवार को मिल गया। शव गणेश घाट के नजदीक उतरा रहा था जिसे पुलिस ने बरामद किया।

एसडीइआरएफ रेस्क्यु टीम प्रभारी प्लाटून कमांडर विनीत कुमार तिवारी ने बताया कि उन्हें बुधवार दोपहर खेजरा गांव में रहने वाले युवक हनुमत ङ्क्षसह पुत्र प्रताप सिंह (35) के देहार नदी में डूबने की सूचना दी गई थी। हनुमत अपने मवेशियों को चराने नदी के घाट पर गया था। चरते- चरते भैंस नदी के दूसरी ओर चली गईं। जब हनुमत उन्हें वापस लौटा रहा था तभी नदी का बहाव बढ़ गया और वह उसमें फंसकर बह गया था। स्थानीय लोगों ने भी कोशिश की लेकिन उसे निकाल नहीं सके।

सूचना पर बचाव दल नन्हीं देवरी के पास देहार नदी के स्टॉप डेम पहुंचा और तलाश शुरू की। बचाव दल में शामिल जवान करण, रामनरेश, सुशील शर्मा, शिवपाल, शैलेंद्र, शिवम दुबे, बलवंत और जितेंद्र नदी में तेज बहाव के बाद भी मोटर बोट से तीन घंटे तक तलाश करते रहे। शाम 7 बजे के बाद अंधेरा होने के कारण अभियान रोका गया है। गुरुवार सुबह बचाव दल फिर नदी में सर्चिंग शुरू करेगा।