मुजफ्फरनर में 58 लाख कैश के साथ तीन गिरफ्तार, जानिए कितनी रकम लेकर चल सकते हैं आप
आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए मुजफ्फरनगर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान तीन व्यक्ति कार में 58 लाख 30 हजार रुपये कैश के साथ पकडे गए। दरअसल लोकसभा चुनाव तक कोई भी व्यक्ति अगर 50 हजार से अधिक कैश साथ लेकर चलता है तो उसे कैश के बारे में पूरी जानकारी देनी होगी कि पैसा कहां से आया है।