23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सतना
गुस्साए लोगों ने हाइवा में लगाई आग, एफआइआर दर्ज
Play video

गुस्साए लोगों ने हाइवा में लगाई आग, एफआइआर दर्ज

सतना। मैहर जिले के अमरपाटन थाना अंतर्गत बर्रेह में शनिवार की देररात सड़क हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने हाइवा ट्रक में आग लगा दी थी। पुलिस ने रविवार को घटना में शामिल तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एक आरोपी प्रदुम्न पटेल निवासी बर्रेह की पहचान हो चुकी है। दो फिलहाल अज्ञात हैं।

Google source verification

वारदात के बाद से आरोपी फरार

पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रदुम्न समेत तीन-चार संदेही गांव से फरार हैं। घटनास्थल के वीडियो फुटेज के जरिए और आरोपियों की पहचान की जा रही है। शनिवार रात करीब 11.30 बजे नेशनल हाइवे-30 पर बर्रेहमोड़ से रामपुर तरफ जा रहे पत्थर से लोड हाइवा सीजी 12 बीजे 1242 व मैहर तरफ जा रही कार एमपी 19 सीए 6749 में टक्कर हो गई थी। टक्कर के बाद कार लुढ़कते हुए गड्ढे में चली गई थी। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हुए, जिन्हें रीवा भेज दिया गया। कुछ देर बाद मौके पर भीड़ जमा हुई और हाइवा का ईंधन टैंक खोलकर डीजल निकालकर ट्रक को फूंक दिया गया। भारी बवाल की आशंका पर मौके पर भारी फोर्स भेजी गई थी। एसपी सुधीर अग्रवाल भी देर रात तक घटनास्थल पर मौजूद रहे।