29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सतना
सतना स्मार्ट सिटी में चली बाबा की बुलडोजर,एक दर्जन अतिक्रमण ध्वस्त
Play video

सतना स्मार्ट सिटी में चली बाबा की बुलडोजर,एक दर्जन अतिक्रमण ध्वस्त

सरकारी जमीन से दो अवैध निर्माण हटाए, सड़क से गुमटियां जब्त
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Sukhendra Mishra

•

Updated: 14 Jan 2024, 1:12 AM IST

सतना. अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम अतिक्रमण दस्ते की कार्रवाई लगातार जारी है। निगमायुक्त के निर्देश पर अतिक्रमण दस्ता की टीम अतिक्रमणकारियों की कमर तोड़ने शहर में बुलडोजर दौड़ा रही है। शहर में लगतार चल रही अतिक्रमण ध्वस्त करने की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों की नीद उड़ गई है। शहर में बाबा की बुलडोजर निकलते ही अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच जाता है। निगम की इस कार्रवाई से सड़के चौड़ी नजर आने लगी है।

स्कूल की जमीन में बन रहा मकान ढहाया


टिकुरिया टोला में स्कूल के लिए आरक्षित जमीन पर अतिक्रमण कर किए जा रहे अवैध निर्माण पर अतिक्रमण दस्ता प्रभारी ने बुलडोजर चलवा दी । निर्माण कार्य छत लेवल तक हो गया था। अवैध अतिक्रमण की सूचना पर निगम की टीम मौके पर पहुंची और दोनो निर्माण कार्यों पर जेसीबी चलाकर सरकारी जमीन अतिक्रमणकर्ताओं से मुक्त करा ली।


जेसीबी देख महिलाओं ने किया हंगामा


कोठी तिराहा व कृषि अभियात्रिकी कार्यालय के सामने सड़क किनारे अवैध रूप से सजे गुमटी ठेलों पर जेसीबी चलाते हुए नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते ने सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान सड़क में गुमटी सजा कर फल सब्जी का व्यापार कर रहे 24 चिन्हित फुटपाथी दुकानदारों को सब्जी मंडी में शिफ्ट किया गया। इस अवसर पर सड़क में रही गुमटियों को अतिक्रमण दस्ते ने सड़क से हटाते हुए जब्त कर लिया। अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच उस समय विवाद खड़ा हो गया। जब सब्जी मंडी में दुकान लगा रही महिलाओं ने अतिक्रमण अधिकारी के सामने हंगामा शुरू कर दिया। महिलाओं के हंगामें के बीच अतिक्रमण दस्ते को मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी तब जाकर मामला शांत हुआ।