29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सतना
धान का समर्थन मूल्य बढ़ाने किसानों ने किया प्रदर्शन मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन
Play video

धान का समर्थन मूल्य बढ़ाने किसानों ने किया प्रदर्शन मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन

सरकार के खिलाफ किसानों का कलेक्ट्रेट में हल्ला बोल
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Sukhendra Mishra

•

Updated: 2 Jan 2024, 11:28 PM IST

सतना.सरकार ने 3100 रूपए प्रति क्विंटल धान खरीदने की गारंटी दी। लेकिन खरीदी केन्द्रों में अभी भी किसानों की धान 2183 रूपए क्विंटल खरीदी जा रही है। इसके विरोध में सोमवार को जिलेभर के किसानों ने कलेक्ट्रेट के बाहर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले धरना दिया। प्रदेश व केन्द्र सरकार पर किसानों से धोखा करने का आरोप लगाया।

यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश सिंह ने कहा की विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश सरकार ने अपने संकल्प पत्र में किसानों की धान 3100 रूपए क्विंटल खरीदने का वादा किया था। प्रदेश में भाजपा भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री ने 3100 रूपए में धान खरीदने साथ में बोनस देने की गारंटी दी है। लेकिन खरीदी केन्द्रों में अभी भी धान की फीडिंग पुराने समर्थन मूल्य पर की जा रही है। यह किसानों के साथ सरकार की वादा खिलाफी है।

मांगे न मानी तो सड़क में उतरेगे किसान


दो घंटे तक कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देने के बाद किसानों ने 3 बजे मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। जिसमें सरकार से 1 दिसंबर से शुरू हुई धान खरीदी के दौरान जिन किसानों ने सरकार को धान बेचा है उन्हेें 3100 की दर से भुगतान करने की मांग की गई। किसानों ने गारंटी पूरी करने की मांग को लेकर कलेक्टर के बाहर जमकर नारेबाजी की। किसानों ने कहा की यदि सरकार गारंटी पूरी नहीं करती तो प्रदेश के सभी किसान सड़कों में उतर पर सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे।

खरीदी केन्द्रों में लुट रहे किसान


यूनियन के प्रदेश सचिव महेन्द्र सिंह ने कहा की खरीदी केन्द्रों में किसानों के साथ समिति कर्मचारी खुलेआम लूट कर रहे हैं। शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही। एक किसान ने तहसीलदार से कहा गांव में घर-घर अंडा और शराब बिक रहा है। इस पर प्रशासन सख्ती से रोक लगाए। ज्ञापन सौंपने में यूनियन के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत पाठक,राजेन्द्र सिंह, शिव सागर सिंह, सुरेन्द्र सिंह सहित जिलेभर से आए सैकड़ों किसान उपिस्थत रहे।