29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सतना
MP news पांच साल बाद अवैध सब्जी मंडी बंद कराने पहुंचा प्रशासन, मचा हड़कंप
Play video

MP news पांच साल बाद अवैध सब्जी मंडी बंद कराने पहुंचा प्रशासन, मचा हड़कंप

विधानसभा में ध्यानाकर्षण के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Sukhendra Mishra

•

Updated: 9 Feb 2024, 12:17 AM IST

सतना. डिलौरा में बिना लाइसेंस व प्रशासनिक अनुमति के पांच साल से कृषि भूमि में चल रही निजी सब्जी मंडी को निगम प्रशासन ने अवैध घोषित करते हुए,दुकानदारों को 24 घंटे में अवैध मंडी बंद कर कराने का अल्टीमेटम दिया है। कलेक्टर ने निर्देश पर बुधवार को नगर निगम के अतिक्रमण दस्ता प्रभारी दलबल के साथ डिलौरा िस्थत निजी सब्जी मंडी पहुंचे और मंडी का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान लगभग तीन एकड़ में 120 अवैध दुकाने संचालित पाई गई। इन दुकानों के निर्माण संबंधी निगम से किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई। अतिक्रमण दस्ता ने मंडी परिसर में मुनादी कराई। जिसमें कहा गया कि प्रशासन ने डिलौरा मंडी को अवैध घोषित कर दिया है। इसलिए इस मंडी में दुकान संचालित करने वाले सभी व्यापारी 24 घंटे के अंदर दुकान बंद कर परिसर को खाली कर दे। जो व्यापारी सूचना के बाद भी अवैध मंडी में दुकानों का संचालन बंद नहीं करेगे। उनके खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

विधानसभा पहुंचा मामला


शहर में अवैध रूप से संचालित निजी सब्जी मंडी में किसानों ने आढ़त वसूले जाने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने अवैध मंडी को बंद कराने विधानसभा में ध्यानाकर्षण लगाया है। विधानसभा में मामला पहुंचने के बाद जिला प्रशासन की नीद टूटी और अवैध मंडी को बंद कराने बुधवार को अल्टीमेंटम जारी कर दिया।