16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सतना
सतना में Dominos ने वेज आर्डर पर ग्राहक को डिलीवर किया नॉन वेज खाना
Play video

सतना में Dominos ने वेज आर्डर पर ग्राहक को डिलीवर किया नॉन वेज खाना

सीएमएचओ ने रद्द किया बिक्री लाइसेंस, रेस्तरां और ग्राहक के खाने के सेम्पल लिए गए
Google source verification

सतना। डोमिनोज पिज्जा ने दिवाली की रात वेज आर्डर पर ग्राहक को नॉन वेज खाना डिलीवर कर दिया। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने रेस्तरां के सेलिंग लाइसेंस को निरस्त कर दिया है।

दरअसल, दिवाली की रात 31 अक्टूबर को उतैली निवासी नैन्सी तिवारी ने पन्ना नाका रोड स्थित डोमिनोज से तीन वेज पिज्जा और पनीर गार्लिक ब्रेड का ऑर्डर दिया था। रेस्तरां ने वेज आइटम की जगह नॉनवेज फूड डिलीवर कर दिया। जब नैन्सी ने पैकेट खोला तो उन्होंने पाया कि उनके आदेश के अनुसार कुछ और आया है। इसके बाद नैन्सी ने सिविल लाइन थाना पुलिस में शिकायत की, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई उचित कार्रवाई नहीं हुई। मामला बढ़ने पर पुलिस ने इसे फूड सेफ्टी विभाग के पास भेजा। शनिवार को रेस्तरां के बाहर जब प्रदर्शन हुआ, तब फूड सेफ्टी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्तरां की किचन की जांच की। उन्होंने नॉनवेज खाने के सेम्पल भी लिए, जिनकी जांच भोपाल में कराई जाएगी।

सेलिंग लाइसेंस की समीक्षा होगी

सीएमएचओ डॉ. एलके तिवारी ने बताया कि रेस्तरां को सील नहीं किया गया है, लेकिन उसे खाने-पीने का सामान बेचने की अनुमति नहीं है। रेस्तरां की गतिविधियों में सुधार के बाद ही उसके सेलिंग लाइसेंस की समीक्षा की जाएगी।