26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सतना
REWA: टीआइ को गोली मारकर सब इंस्पेक्टर ने खुद को थाने में बंद किया, हालत गंभीर
Play video

REWA: टीआइ को गोली मारकर सब इंस्पेक्टर ने खुद को थाने में बंद किया, हालत गंभीर

सिविल लाइन थाने की घटना, टीआइ निजी अस्पताल में भर्ती, जबलपुर-भोपाल से भी बुलाए गए डॉक्टर
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Sonelal Kushwaha

•

Updated: 28 Jul 2023, 2:38 AM IST

रीवा. शहर के सिविल लाइन थाना प्रभारी को गुरुवार दोपहर थाने के भीतर ही सब इंस्पेक्टर ने गोली मार दी। टीआइ को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना का कारण सब इंस्पेक्टर को लाइन अटैच करना बताया जा रहा है। वहीं गोली मारने वाले सब इंस्पेक्टर ने खुद को टीआइ के चेंबर में ही बंद कर रखा है। घटनाक्रम के बाद पूरे शहर की पुलिस सिविल लाइन थाने के बाहर जमा है और मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।
घटना दोपहर ढाई बजे उस समय हुई जब टीआइ हितेन्द्रनाथ शर्मा थाने में बैठकर कुछ फाइलें निबटा रहे थे। इसी दौरान सब इंस्पेक्टर बीआर सिंह पहुंचे और दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। वहां पर मौजूद दूसरे पुलिसकर्मियों को दोनों ने बाहर कर दिया। इसके कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज सुनाई पड़ी और फिर पुलिसकर्मी टीआइ के चेंबर में पहुंचे, जहां दोनों के बीच छीनाझपटी हो रही थी। इसी दौरान एक गोली और चली जो टीआई हितेन्द्रनाथ शर्मा के कंधे के नीचे लगी। गोली लगते ही वह गिर गए। पुलिसकर्मियों ने तत्काल उन्हें निकाला और अस्पताल ले गए। इस बीच सब इंस्पेक्टर चेंबर के भीतर ही रह गए और बाहर से किसी पुलिसकर्मी ने दरवाजा बंद कर दिया।

घंटों थाने के आसपास नहीं गए पुलिसकर्मी
घटना के बाद घायल टीआइ को अस्पताल ले जाया गया तो गोली मारने वाले सब इंस्पेक्टर बीआर सिंह थाने के भीतर ही रहे। भीतर से गाली गलौज की आवाज की वजह से दूसरे पुलिसकर्मी थाने के आसपास नहीं गए, उन्हें डर था कि कहीं उन पर भी फायर न हो जाए। घटना के तीन घंटे तक किसी तरह का संवाद भी नहीं हुआ। इसके बाद आइजी ने फोन पर बात की और कुछ दूसरे लोगों को बात के लिए भेजा। देर शाम तक सब इंस्पेक्टर से दूर से ही बात होती रही।
80 राउंड होने का हवाला देकर फैलाई दहशत
सब इंस्पेक्टर की थाने के भीतर से ही कुछ लोगों से बातचीत होती रही। इस बीच उन्होंने कहा, वह केवल आइजी से बात करेंगे, यदि किसी ने बीच में होशियारी दिखाने का प्रयास किया तो दो पिस्तौल और 80 राउंड कारतूस पास में है। यह बात बाहर फैली तो पुलिसकर्मी और दहशत में आ गए और काफी देर तक संवाद ही नहीं किया।

भोपाल और जबलपुर से डॉक्टर्स बुलाए
मिनरवा अस्पताल में भर्ती टीआई हितेन्द्रनाथ के शरीर से खून बड़ी मात्रा में निकला था। जिसकी वजह से ऑपरेशन में कठिनाइयां आ रही थी। इस बीच प्रशासन ने भोपाल के चिरायु अस्पताल और जबलपुर से डॉक्टर्स की टीम बुलाई।

लाइन अटैच होने पर शुरू हुआ विवाद
टीआइ को गोली मारे जाने की वजह आधिकारिक रूप से सामने नहीं आई है। थाने के पुलिसकर्मियों ने बताया कि सब इंस्पेक्टर ने आते ही टीआइ से यह सवाल किया कि उन्हें किस वजह से लाइन अटैच कराया गया है। यदि कोई वजह थी तो पहले बात करना चाहिए। इस पर टीआइ ने कहा कि एसपी ने आदेश किया है, वही बता सकते हैं, मैं इस संबंध में कुछ नहीं बोल सकता। इसी बात पर सब इंस्पेक्टर और टीआइ के बीच कहासुनी शुरू हो गई और गोली चला दी।

थाने के भीतर टीआइ को गोली लगी है। पहला प्रयास उनके इलाज पर है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विवेक सिंह, एसपी रीवा