3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आबकारी आरक्षक भर्ती में बड़ा खेल, 12 अभ्यर्थियों पर FIR दर्ज

MP Excise constable recruitment Scam: आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 2025 में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर होने के बाद 12 अभ्यर्थियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

less than 1 minute read
Google source verification

सतना

image

Sanjana Kumar

Mar 03, 2026

MP Excise constable recruitment Scam

MP Excise constable recruitment Scam(photo:patrika creative)

MP Excise constable recruitment Scam: आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 2025 में फर्जीवाड़ा सामने आया है। एमपी नगर भोपालपुलिस ने 12 अभ्यर्थियों के खिलाफ शून्य पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर औद्योगिक क्षेत्र थाना रतलाम भेजा है। परीक्षा 9 से 21 सितंबर 2025 तक रतलाम पब्लिक स्कूल वीरियाखेड़ी में हुई थी।

ये है मामला

दरअसल, कर्मचारी चयन आयोग के प्रिंसिपल सिस्टम एनालिस्ट प्रणीत सिजरिया ने 12 छात्रों के डाटा में शुरुआती तौर पर कुछ गड़बडिय़ां पाई थीं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो गड़बडिय़ों का पता चला। एक व्यक्ति 12 अयार्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाते नजर आया। इसके बाद इन इनका रजिस्ट्रेशन निरस्त कर केस दर्ज किया गया।

उधर नपा अध्यक्ष सहित 23 पर एफआइआर

सिवनी. लखनादौन नगर पालिका में दुकान आवंटन में अनियमितताओं में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ जबलपुर ने 23 के खिलाफ केस दर्ज किया है। नपा अध्यक्ष मीना बलराम गोल्हानी, दो पूर्व सीएमओ गजेंद्र पांडे, गीता वाल्मीक, राजस्व उप निरीक्षक रवि झारिया सहित दुकानदारों और प्रेसिडेंट इन काउंसिल के सदस्यों को आरोपी बनाया गया है।