6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सवाई माधोपुर

नई सरकार से बेटियों को साइकिल मिलने की आस

-करीब ढाई साल से नहीं मिल रही है बेटियों को साइकिल

Google source verification

सवाईमाधोपुर. राज्य में नई सरकार व मंत्रीमण्डल का गठन हो चुका है। ऐसे में नई सरकार से करीब ढाई साल से इंतजार कर रही छात्राओं को साईकिल मिलने की आस जगी है। गौरतलब है कि जिले में 14 हजार से अधिक छात्राओं को साईकिल वितरित की जानी है।
बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, प्रोत्साहन, आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए भले ही राज्य सरकार व शिक्षा विभाग खूब ढिंढोरा पीट रहे है लेकिन जिले में हालात कुछ ओर बयां कर रहे है। करीब ढाई साल से पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार साईकिल पर कुण्डली मारे बैठी है। अब नई सरकार बनने के बाद अब सरकारी स्कूलों में नवीं कक्षा में अध्ययनरत छात्राओं को साइकिल मिलने की उम्मीद जागी है। वित्तीय वर्ष 2022-23 व 2023-2024 में जिले में 14 हजार से अधिक छात्राओं को अब तक साइकिल का इंतजार है।
डेढ़ दशक पहले हुई थी शुरूआत
साइकिल वितरण योजना की शुरूआत साल 2007-08 में हुई थी। योजना में ग्रामीण क्षेत्रों की आठवीं कक्षा में उत्र्तीण व नवीं कक्षा में अध्ययनरत होने वाली छात्राओं को साईकिल प्रदान की जाती है। इसका उद्देश्य स्कूल और घर की दूरी अधिक होने से बालिकाएं स्कूल नहीं जाती पाती है। ऐसी बालिकाओं को सुगम आवागमन के लिए सरकार ने यह योजना शुरू की थी।
साइकिल वितरण कब होगा स्पष्ट नहीं
इस साल शैक्षणिक सत्र शुरू हुए छह महीने बीत गए है। फिर भी दूर-दराज से स्कूल आने वाली जिले की 14 हजार 36 छात्राओं को अब तक साइकिल नहीं मिली है। स्थिति ये है कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल दूर होने से छात्राएं पैदल आने को मजबूर है। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारी भी इस बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे है। ऐसे में बेटियों को साइकिल का वितरण कब तक होगा यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
दो ब्लॉकों की पहुंची साईकिले
जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में अब तक दो ब्लॉकों की साईकिलेें पहुंच चुकी है। सवाईमाधोपुर ब्लॉक में दो हजार व मलारना डूंगर में 800 साईकिल पहुंच चुकी है। शेष ब्लॉकों में भी सरकार की ओर से साइकिल उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे है। हालांकि सवाईमाधोपुर व मलारना डूंगर में साईकिल पहुंच चुकी है। अभी साईकिल तैयार होगी तैयार होने के बाद ही वितरित होगी।

फैक्ट फाइल…
-जिले में 14 हजार 36 छात्राओं को मिलनी है साइकिले।
-पिछले दो साल तीन महीने से नहीं मिली छात्राओं को साइकिलें।
-हर वर्ष नवीं कक्षा में अध्ययनरत छात्राओं को प्रदान की जाती है साइकिले।
-इस साल शैक्षणिक सत्र के छह महीने बीते।
-2007-08 में हुई थी योजना की शुरूआत।

इनका कहना है…
जिले में सवाईमाधोपुर व मलारना डूंगर ब्लॉक में साईकिल आ चुकी है। शेष ब्लॉकों में भी साईकिल जल्द ही पहुंचेगी। साइकिलों को तैयार करवाकर सरकार के आदेश के बाद वितरिण किया जाएगा। संभवत 14 फरवरी तक सभी स्कूलों में साइकिलों का वितरण हो जाएगा।
नाथूलाल, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक, सवाईमाधोपुर

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़