3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सवाई माधोपुर
होली के रंग में पड़ा भंग, शरारती तत्वोंं ने डंडों से तोडी बाइक
Play video

होली के रंग में पड़ा भंग, शरारती तत्वोंं ने डंडों से तोडी बाइक

शहर के पुराने औषधायल का मामला
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाईमाधोपुर. पुराने शहर में होली के रंग के बीच भंग भी देखने को मिला। यहां कुछ असामाजिक तत्वों ने तीन बाइको को डंडो से तोड़ दिया। जिसके बाद यह उत्पाती तत्व मौके से फरार हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। शहर चौकी प्रभारी नोवेल कुमार सैनी ने बताया कि शहर के पुराने औषधालय के पास कुछ असामाजिक तत्वों (चार लोगो) के उत्पात मचाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद वह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। इस दौरान जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक असामाजिक तत्व वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। यहां पर कुछ युवकों ने बाइकों पर डंडो से हमला कर दिया। जिससे करीब तीन बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने घटना स्थल के आस पास काफी देर तक असामाजिक तत्वों की तलाश भी की, लेकिन असामाजिक तत्वों का कोई पता नहीं लग सका। चौकी प्रभारी सैनी ने बताया कि फिलहाल मामले को लेकर किसी ने कोई शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। हालांकि इस वारदात में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। बाइकों पर लाठियों से हमला कर तोड फोड करने वाले वे चारों लोग कौन थे अब तक पुलिस को इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है और ना ही पुलिस को अभी तक यह पता चल सका है कि उन चारों लोगों ने इस प्रकार की घटना को अंजाम क्यों दिया और आखिर उनके मंसूबे क्या थे। हालांकि अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं होने के कारण मामले की जांच भी शुरू नहीं हो सकी है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़