सवाईमाधोपुर. सर्व समाज की ओर से शुक्रवार को हम्मीर सर्किल से भेरव दरवाजा तक शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान महाकाल की 51 फिट उंची त्रिशूल एवं महाकाल की विशाल शोभायात्रा का योग सेवा दल समिति सवाई माधोपुर की और से स्थानीय कार्यालय पर शीतल जल की व्यवस्था की गई ।
योग प्रशिक्षक राजेश सैनी व अध्यक्ष रविशंकर सैनी ने उज्जैन से पधारे संतो का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान समिति के धर्मराज, विष्णु, विनोद, मोहनलाल, गजेन्द्र सैनी, भाजपा किसान मोर्चा शहर मंडल के अध्यक्ष राजकुमार दाधीच, उपाध्यक्ष मनोज बैरवा सहित सैकड़ों सदस्य उपस्थित थे।