3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सवाई माधोपुर
रणथम्भौर: फिर घायल ह़ुई बाघिन, वन विभाग जुटा मॉनिटरिंग में
Play video

रणथम्भौर: फिर घायल ह़ुई बाघिन, वन विभाग जुटा मॉनिटरिंग में

रणथम्भौर के जोन चार का मामला
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाईमाधोपुर. रणथम्भौर राष्टीय उद्यान से फिर एक बार बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल रणथम्भौर में एक ओर बाघिन घायल हो गई है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को पार्क भ्रमण पर गए पर्यटकों को बाघिन टी-111 की बेटी जोन चार में लंगड़ाती हुई नजर आई थी। पर्यटकों ने यह नजारा कैमरों में कैद किया था और वन विभाग के अधिकारियों को बाघिन के घायल होने की जानकारी दी थी। सूचना मिलने के बाद वन अधिकारियों ने बाघिन की मॉनिटरिंग बढ़ा दी है। फीमेल शावक ढंग से चल नहीं पा रही थी। फिलहाल वन विभाग की टीम फिमेल शावक की लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। बुधवार सुबह बाघिन की हालत सुधार देखा गया है। वन विभाग और वेटरनरी डॉक्टर्स की टीम लगातार बाघिन की लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। बाघिन के पैर में कांटा लगने की संभावना है। जिसके चलते बाघिन लंगड़ा रही है।
2021 में चार शावकों के साथ नजर आई थी बाघिन
गौरतलब है कि साल 2021 में बाघिन टी.111 चार शावकों के साथ दिखाई दी थी। फिलहाल बाघिन के चार शावकों की उम्र 2 साल के करीब है। जिन्हें वन विभाग ने अभी नम्बर आवंटित नहीं किए है। बाघिन की उसके शावकों की टेरेटरी रणथम्भौर के जोन नम्बर चार में लकड़दा के आस पास के वन क्षेत्र में है। इन्हीं शावकों में से एक फीमेल शावक घायल हुई है। जिसकी वन विभाग मॉनिटरिंग कर रहा है।
इनका कहना है…
मंगलवार को बाघिन टी-111 की एक शावक के घायल होने की सूचना मिली थी। बाघ्रिान की लगातार मॉनिटरिंग कराई जा रही है। बाघिन की हालत में सुधार नहीं होने पर उच्चाधिकारियों से निर्देश और मार्गदर्शन मांगा जाएगा।
– मोहित गुप्ता, उपवन संरक्षक, रणथम्भौर बाघ परियोजना, सवाईमाधोपुर।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़