30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सवाई माधोपुर
चार बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, मामला दर्ज
Play video

चार बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, मामला दर्ज

- तीन बजरी के वाहनों से वसूली करते व पांच पुलिस की रेकी करते गिरफ्तार-एक जीप व दो बाइक भी की जब्त
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Arun Kumar Verma

•

Updated: 20 Feb 2021, 9:06 PM IST

मलारना डूंगर. थाना पुलिस ने खननकर्ताओं पर शिकंजा कसते हुए अवैध बजरी परिवहन करते चार ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया। इनके अलावा पुलिस ने एक जीप व दो बाइक भी जब्त की हैं।

हैड कांस्टेबल धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि थाना पुलिस गश्त कर रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पीपलवाड़ा नदी गांव के पास नहर के किनारे तीन व्यक्ति अवैध बजरी के ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पैसे लेकर व रसीद काटकर तथा पुलिस की रैकी करवाकर निकलवा रहे हैं।

सूचना पर पुलिस निजी वाहन से बताए स्थान पर पहुंची। यहां रामजीत उर्फ पिण्टू पुत्र केदार मीना, मुकेश पुत्र सुखराम मीना, शेरसिंह पुत्र रामलाल मीना निवासी पीपलवाड़ा नदी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी बजरी ले जा रहे वाहन चालकों से वसूली कर रहे थे। हेड कांस्टेबल ने बताया कि गश्ती दल दोनायचा, बिच्छीदोना, पीलवा नदी, मलारना स्टेशन क्षेत्र में गश्त कर रहा था।

पुलिस की रेकी करने पर शाहरुख व नसीब निवासी पीलवा नदी, वासिद निवासी मलारना डूंगर, सतीश मीना व संतोष शर्मा निवासी बरदाना को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया। इस दौरान बजरी का परिवहन करते चार ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जब्त किए गए।

बजरी परिवहन करते पांच ट्रैक्टर-ट्राली जब्त
बाटोदा. पुलिस ने शनिवार को अवैध खनन रोकथाम की कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बजरी परिवहन करते पांच ट्रैक्टर-ट्रालियों को जब्त किया।
थानाधिकारी जगदीश भारद्वाज ने बताया कि बरनाला मीणा ठीकरी रोड पर पांच ट्रैक्टर ट्राली जा रही थी, जिसमें अवैध रुप से बजरी भरी हुई थी।

वाहनों को रुकवाया गया। पुलिस को देख चालक ट्रैक्टर-ट्रालियों को छोडकऱ मौके से फरार हो गए। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रालियों को जब्त कर थाने लाकर खड़ा करवा दिया। कार्रवाई के दौरान हेड कांस्टेबल हुकम सिंह, सिपाही देवराज, शिवहरी, रिछपाल, हरवीर, भजनलाल व हंसराज
मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़