7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सवाई माधोपुर

गायकों ने बांधा ऐसा समा की श्रोता झूम उठे…

त्रिनेश भजन संध्या

Google source verification

सवाईमाधोपुर. रणतभंवर गणेश परिवार के तत्वधान में आलनपुर सर्किल स्थित एक मैरिज गार्डन में भजन संध्या हुई। इसमें श्रद्धालुओं ने उत्साह से भाग लिया। इस अवसर पर त्रिनेत्र गजानंद रणथम्भौर का दरबार लगाकर फूल बंगला झांकी सजाई । वहीं 2101 मोदक का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया। भजन संध्या में भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। गायक अनिल शर्मा निवाई ने रणतभंवर गजानन हमें तेरा ही सहारा…ऋषभ पाठक ने गजानंद के दीवानों ने दरबार सजाया है…अंतिमा शर्मा नेशिव गोरी के लाल, तूने किया बहुत उपकार, दीवाने तेरे हो गए सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसी प्रकार गायिका रितिका अग्रवाल नेदुनिया से था मैं हारा, गणपति ने दिया सहारा…मेघा सूर्यवंशी ने रोता हुआ आए जो दर, हंसता हुआ वह जाएगा…गुनगुन अग्रवाल ने दर पर मैं आया तेरे, बनकर सवाली भजन पर श्रोता देर तक डटे रहे। प्रभारी अशोक खूंटेटा ने बताया कि भजन संध्या में विभिन्न शहरों से श्रोता मौजूद रहे।
श्रोताओं ने लगाए भजनों पर ठूमके
जिस पर भक्तों ने जमकर ठुमके लगाए एवं त्रिनेत्र गजानन को रिझाया। भजन संध्या में शामिल होने देश के कोने-कोने से एवं आसपास के क्षेत्रों से काफी संख्या में भक्त शामिल हुए। गायिका अंतिमा शर्म ने शिव गोरी के लाल, तूने किया बहुत उपकार,दीवाने तेरे, रीति अग्रवाल ने दुनिया से था मैं हाराए, गणपति ने दिया सहारा सुनाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
तड़के तक डटे रहे श्रोता
रात साढ़ आठ बजे पूजा-अर्चना व महाआरती के साथ भजन संध्या का आगाज हुआ। एक से बढ़कर एक बजे तक श्रोता देर रात तक भक्ति में डूबे रहे। तड़के चार बजे आरती के बाद प्रसादी का वितरण किया।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़