30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सवाई माधोपुर
किसानों ने टोल प्लाजा कराया फ्री
Play video

किसानों ने टोल प्लाजा कराया फ्री

किसान मोर्चा के आह्वान पर भाड़ौती व बगड़ी टोल प्लाजा पर किसानों का जुटान
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Arun Kumar Verma

•

Updated: 12 Feb 2021, 8:24 PM IST

भाड़ौती. केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि बिलों को वापस लेने व किसान आंदोलन के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने शुक्रवार को लालसोट कोटा मेगा हाइवे के भाड़ौती व बगड़ी टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया। इस दौरान वाहन चालकों को टोल मुक्त यात्रा करवाकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

किसान सभा जिला अध्यक्ष कांजीलाल मीणा के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अकरम बुनियाद और दर्जनों किसानों ने हाइवे स्थित टोल नाका पहुंचकर टोलकर्मियों से किसान आंदोलन में समर्थन की अपील करते हुए। सभी वाहनों को टोल मुक्त करवाया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

मृदा कार्ड योजना की दी जानकारी
खण्डार. समीपवर्ती सिंगोर कलां ग्राम पंचायत मुख्यालय पर शुक्रवार को कृषक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान कृषि पर्यवेक्षक राकेश कुमार साहू ने किसानों को मृदा कार्ड,

प्रधानमंत्री मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, जैविक खेती, बीजोपचार, रासायनिक खाद का दुष्प्रभाव आदि की जानकारी दी। इस मौके पर सहायक कृषि अधिकारी साबूलाल मीणा, कृषि पर्यवेक्षक राधेश्याम बैरवा, पवन प्रजापत, प्रेमशंकर सैनी व बनवारी चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़