5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सवाई माधोपुर

जिले भर में शान से लहराया तिरंगा

77 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

Google source verification

सवाईमाधोपुर जिले में आज 77 वॉ स्वतंत्रता दिवस बढ़ेही हरसोउल्लास एंव धूमधाम के साथ मनाया गया । जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाईन मैदान में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया । जिला स्तरीय समारोह में जिला कलक्टर सुरेश कुमार ओला ने ध्वजारोहण किया और पुलिस परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली । इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर जितेंद्र सिंह नरुका ने राज्यपाल का संदेश पढ़कर सुनाया ।

जिला स्तरीय समारोह के दौरान विभिन्न विद्यालयों के करीब 1250 छात्र छात्राओं द्वारा सामूहिक व्यायाम प्रदर्शित किया गया । व्यायाम प्रदर्शन के बाद स्कूली छात्राओं द्वारा देश भक्ति गीतों पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया । जिसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जिले की करीब 65 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया । जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा करीब एक दर्जन झांकिया निकाली गई । जिसके बाद राष्ट्रगान के साथ जिला स्तरीय समारोह का समापन किया गया । कार्यक्रम के दौरान जिला एंव पुलिस के आधाधिकारियो कर्मचारियों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एंव बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे ।

शिवाड़ कस्बे में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह
इस अवसर पर ग्राम पंचायत कार्यालय पर सरपंच प्रेम देवी निराला, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जिला परिषद सदस्य प्रेमप्रकाश शर्मा व भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर सरपंच प्रेम देवी निराला ने ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह का मुख्य कार्यक्रम दशहरा मैदान में आयोजित हुआ। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने देश भक्ति गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।इसी प्रकारचौथ का बरवाडा कस्बे मे स्वतंत्रता दिवस हर्षो उल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित हुई। मुख्य समारोह सुबह 9 बजे राजकीय विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित हुआ। यहां उपखंड अधिकारी उपेंद्र शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान पुलीस के जवानो ने सलामी दी । समारोह में विद्यालयों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए । इसके बाद 50 से अधिक सभी लोगों को उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़