सिवनी. छपारा विकासखंड के मसूर भावरी गांव में स्थित प्राथमिक स्कूल में प्लास्टिक की तिरपाल लगाकर विद्यार्थियों को अध्यापन कराया जा रहा है। इस स्कूल में 38 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। वहीं दो शिक्षिकाएं पदस्थ हैं। कक्षा एक से पांचवी तक के बच्चे एक ही कक्षा में अध्ययन कर रहे हैं। विभाग ने बजट की कमी बताकर जिम्मेदारी से मुंह मोड़ लिया है। बारिश की वजह से स्कूल की छत लंबे समय से टपक रही है। इसके बावजूद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। ि