16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिवनी

बारिश और ओले के बीच न्यूनतम तापमान ने तोड़ा एक माह का रिकॉर्ड

- 20 फरवरी को न्यूतम तापमान 19.02, अब पहुंचा 20.00 डि.से. पर

Google source verification

सिवनी. जिले के पांच विकासखंडों में बारिश व ओले ने किसानों की परेशानी को बढ़ा दिया है। ओले गिरने से किसानों की फसल को नुकसान हुआ है। मौसम भी ठंडा हो गया था। इन सबके बीच न्यूतम तापमान एक माह के रिकॉर्ड को तोड़कर 20.00 डि.से. पर पहुंच गया है।

20 फरवरी को न्यूतम तापमान 19.02 डि.से. दर्ज किया गया था। इसके बाद से तापमान 14.00 डि.से. के आसपास रह रहा था। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को 20.00 डि.से. न्यूतम तापमान दर्ज किया गया है।


भू-अभिलेख कार्यालय के अनुसार विकासखंड घंसौर, धनौरा, केवलारी, कुरई व बरघाट के 40 से अधिक ग्राम में बीते दिवसक बारिश व ओले पड़े हैं। ओले से किसानों की फसल के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। कलेक्टर क्षितिज सिंघल ने ओलावृष्टि से प्रभावित ग्रामों का निरीक्षण किया है।


इसके पूर्व ओलावृष्टि के बाद जिलेभर में तापमान गिरने और ठंड बढऩे का सिलसिला शुरू हो गया था। लेकिन बुधवार से न्यूतम तापमान बढऩे लगा है। 20 फरवरी के न्यूतम तापमान 19.02 के रिकॉर्ड को गुरुवार को न्यूतम तापमान 20.00 डि.से. ने तोड़ दिया है। अब अनुमान लगाया जा रहा है कि इसके बढऩे का क्रम जारी रहेगा।

फैक्ट फाइल –
दिन – न्यूतम – अधिकतम तापमान
गुरुवार – 20.00 – 31.00
बुधवार -19.00 – 30.08
मंगलवार – 17.00 – 30.06
सोमवार – 14.04 – 29.02
रविवार – 14.04 – 27.04
शनिवार – 14.00 – 29.02

विधायक ने किया ओलावृष्टि से प्रभावित ग्रामों का दौरा
सिवनी. केवलारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश पाल सिंह ने उगली मंडल के मोहबर्रा, उगली, घुरवाड़ा, धुतेरा, खरपडिय़ा, मलारी, चिखली, पोंडी। खामी, गोरखपुर, सारसडोल, टिकरी, बिछुआ आदि ओलावृष्टि से प्रभावित ग्राम का गुरुवार को दौरा किया। केवलारी विधायक सिंह ने किसानों से मिलकर ढाढ़स बंधाया। संबंधित अधिकारियों से बात कर सर्वे कर उचित मुआवजा वितरण करने के निर्देश दिए।


विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा अनुरूप 50 प्रतिशत से अधिक की फसल नुकसानी पर 32 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर का मुआवजा दिया जाएगा। प्रधानमंत्री फसल बीमा राशि की अलग से राशि किसानों को दी जाएगी। विधायक के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।