सिवनी. पेंच टाइगर रिजर्व में सेवा और गश्त में जुटी हाथियों को मंगलवार से सात दिन का आराम दिया जा रहा है। वन विभाग ने यह निर्णय हाथियों के स्वास्थ्य और देखभाल को ध्यान में रखते हुए लिया है। 19 से 25 अगस्त तक हाथियों के लिए रिजूविनेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को शिविर का शुभारंभ किया गया। इसके तहत सुबह हाथियों के चारा कटरों द्वारा हाथियों को नहलाया गया। इसके बाद हाथियों के पैर एवं सिर की नीम तेल से मालिश की गई। केला, नायिरल, चना, गुड़, नमक, अनानास, पपीता सहित अन्य फल खिलाया गया। वरिष्ठ वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. अखिलेश मिश्रा ने महावतों एवं चाराकटर से हाथियों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली एवं वन्य प्राणी चिकित्सकने हाथियों के स्वास्थ्य के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।