सिवनी. कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एम्बुलेंस और दो बाइक में टक्कर होने से तीन की मौत हो गई। वहीं इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं। कोतवाली टीआई सतीश तिवारी ने बता बताया कि एम्बुलेंस सिवनी से छिंदवाड़ा रोड की तरफ जा रही थी। वहीं दूसरी तरफ से दो बाइक आ रही थी। इसी दौरान एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर दूसरी दिशा में जाकर बाइक से टकरा गई। प्रथम दृष्टया एम्बुलेंस चालक की गलती समझ में आ रही है। हादसे में तीन लोगों ने दम तोड़ दिया जबकि दो घायल हैं। उनका इलाज चल रहा है। बाइक सवार लखनवाड़ा निवासी बताए जा रहे हैं और वे सिवनी आ रहे थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। जांच के बाद तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो लोगों का इलाज चल रहा है।