1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहडोल

video story- पार्किंग स्थल न होने से आए दिन लगता है जाम, खड़े होते बेतरतीब वाहन

गांधी चौक में जाम से परेशान हुए लोग

Google source verification

शहडोल. हलछठ त्योहार की तैयारियों को लेकर सोमवार को बाजार में जमकर भीड़ देखी गई। गांधी चौक में जाम लगने के कारण आमजन को परेशान होना पड़ा। त्योहार को लेकर यातायात विभाग की तरफ से रूट प्लान तैयार नहीं किया गया था। जिसके कारण सब्जी मंडी से गंज रोड तक बाजार में छोटे वाहनों के साथ ही बड़े वाहनों के आवागमन से जाम की स्थिति निर्मित हो गई। गांधी चौक में हर 15 मिनट में वाहनों की लंबी कतार से जाम की स्थिति देखने को मिली जो देर शाम तक बनी रही। यातायात विभाग त्योहार को लेकर रूट प्लान तैयार नहीं किया है जिसके कारण लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। गांधी चौक में पार्किंग स्थल न होने से बेतरीब खड़े चार पहिया वाहनों से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।