शहडोल. अलग-अलग बीमारी से ग्रसित मरीजों को समुचित इलाज मुहैया कराने श्री सत्य सांई संगठन के सदस्य शेखर दंड पुट्टपर्थी लेकर रवाना हुए। इस दौरान जिले से 4 मरीज इनाया खान 2 वर्ष निवासी जोधपुर, कृष्णी पिता प्रेम लाल 17 वर्ष निवासी केलमानिया, त्रिलोक सिंह पिता तुले सिंह &5 वर्ष व राजेंद्र 45 वर्ष निवासी शहडोल चेक अप के लिए रवाना हुए। इनके साथ महेंद्र वर्मा, शेखर दंड जितेंद्र गुप्ता, चंपा बाई पुट्टपर्थी जा रहे हैं। सभी को रोटरी क्लब विराट के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश ओचानी, रोटेरियन पूर्व सहायक प्रान्त पाल विनय तिवारी, रोटरी क्लब विराट के वर्तमान अध्यक्ष नरेश कुमार सिंघल, सत्य साईं संगठन के पवन पांडे एवं प्रशांत नामदेव ने सभी को स्टेशन छोंडऩे पहुंचे।