सब्जी मंडी सहित आसपास के क्षेत्र में बैलों का उत्पात,व्यापारी हो रहे परेशान
हर रोज गाड़ी व दुकानों को पहुंचा रहे नुकसान, कभी हो सकती है बड़ी दुर्घटना
शहडोल. नगर के सब्जी मंडी में बीते एक सप्ताह से बैलों के उत्पात से व्यापारी परेशान है। सुबह से लेकर रात तक आधा दर्जन से अधिक आवारा गाय बैल सब्जी मंडी में विचरण करते हंै। जिसके कारण व्यपारियों सहित आम लोगों को भी परेशान होना पड़ रहा है। वहीं नगर पालिका की तरफ से आवारा मवेशियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिसके कारण व्यापारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सब्जी मंडी में व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी से बैलों के आतंक का वीडियो अब सोशल मीडिया में भी वायरल होने लगा है। व्यापारियों की माने तो सुबह से लेकर शाम तक मंडी के अंदर आवारा मवेशियों का जमघट लगा रहता है। जिसके कारण कभी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। व्पारियों ने बैलों के आतंक का वीडियो भी नगर पालिका के जिम्मेदारों को भेज चुकी है लेकिन कीसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा रही है।
इन स्थनो पर लगता है जमघट
नगर के सब्जी मंडी से गंज तक, इतवारी मोहल्ला, गांधी चौक के अलावा अन्य कई स्थानों पर आवारा मवेशियों का जमघट लगता है। जिसके कारण लोगों को आवागमन में परेशानी के साथ ही दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। अचानक बैलों की आपसी लड़ाई में दुकानों के सामने खड़े वाहन भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।
केस 1
सब्जी मंडी में 20 दिसम्बर की रात वस्त्रालय के सामने दो बैल आपस में लड़ते हुए दुकान के सामन खड़ी मोटर साइकल को रौंद दिया। साथ ही लड़ते हुए दुकान के अंदर घुस गए जिसे व्यापारियों को बड़ा नुकसान हुआ।
प्रकाश ओचानी, कपड़ा व्यापारी
केस 2
21 दिसंम्बर की रात बैलों ने उत्पात मचाते हुए सब्जी मंडी के अन्दर सब्जी के ठेलों को पलटा दिया। साथ ही कई दुकानों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। जिससे सब्जी विक्रेताओं में बैलों के आतंक से दहशत का माहौल बना हुआ है।
अलताफ रजा, सब्जी विक्रेता
केस 3
गुरुवार की सुबह मंडी के अंदर दो बैल के आपस की लड़ाई में सब्जी लेने आए एक दंपत्ति चपेट में आने से बच गए। इतना ही नहीं एक चिकित्सक की कार भी बैलों के उत्पात से क्षतिग्रस्त होते-होते बच गया।
रामशिरोमणि सेन,व्यापारी
इनका कहना है।