15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहडोल

Video Story : सात प्रकार की खेल विधाओं पर 300 खिलाडिय़ों में से 104 का हुआ चयन

आर्चरी, एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, व वॉलीबॉल मेें छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

Google source verification

शहडोल. ईएमआरएस (एकलव्य मॉडल रेसीडेंसी स्कूल) में अध्यनरत बालक-बालिकाओं का एक दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन गांधी स्टेडियम में किया गया। मंगलवार को जिले के हर्री, जैतपुर व धुरवार के एकलव्य आदिवासी विद्यालय के 14 से 19 वर्ष आयु के बालक-बालिकाओं के बीच आर्चरी, एथलेटिक्स, योगा, बास्केटबॉल, फुटबॉल, हैण्डबॉल, हॉकी, कबड्डी, खो-खो, बालीबॉल कुल 7 प्रकार के खेल विधााओं की प्रतियोगिता कराई गई। इस दौरान जिले से 300 छात्र-छात्राएं शामिल होकर खेल विधाओं में भाग लिया। सहायक जिला क्रीडा प्रभारी अजय द्विवेदी ने बताया कि एक दिवसीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाडिय़ों को 14 से 19 दिसम्बर तक होने वाली जोनल प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा। इसमें शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडौरी, सीधी, सतना व सिंगरौली जिले के ईएमआरएस के विद्यार्थी शामिल होंगे। राष्ट्रीय ईएमआरएस के चौथी खेल प्रतियोगिता 2023-24 के इस आयोजन में संभागीय उपायुक्त अनुसूचित जनजाति कार्य विभाग के निर्देशन में प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसके नोडल अधिकारी सहायक आयुक्त आनंद राय सिन्हा व सहायक नोडल अधिकारी अजय द्विवेदी जिला क्रीडा प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही पीटीआई आरएस ङ्क्षसह, प्रसांत नामदेव, गणेश सिंह, आरडी सिद्दीकी, राजकुमार गुप्ता, अनीता मिश्रा, मंजू ओझा, करुण वर्मा व संदीप मिश्रा के सहयोग से खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
104 बालक-बालिकाओं का हुआ चयन
नोडल अधिकारी ने बताया कि विभिन्न खेल विधाओं में कुल 104 बालक-बालिकाओं का चयन किया है। चयनित खिलाडिय़ों को 14 से 16 दिसबंर को होने वाले जोनल स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा। खेल प्रतियोगिता का आयोजन सुबह 11 बजे से शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा है। खिलाडिय़ों को एकलव्य आदिवासी विद्यालय प्रबंधन बसों के माध्यम से शहडोल लेकर पहुंचे थे।