शहडोल. गोहपारू पुलिस इन दिनों मादक पदार्थ व शराब की अवैध बिक्री पर अकुंश लगाने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। गोहपारू थाना क्षेत्र में अवैध तरीके से बेची जा रही शराब की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल टीम बना कर कार्रवाई के लिए रवाना हो जाती है। शनिवार को जानकारी मिली थाना क्षेत्र के चार स्थानों में शराब की अवैध बिक्री की जा रही है। पुलिस बताए स्थाना पर दबिश देकर भारी मात्रा में शराब जब्त की है। ग्राम गोड़ारु में महिला के घर की बाड़ी से 10 बॉटल अंग्रेजी कीमती 1500, ग्राम भर्री मे संजय सिंह से 18 पाव देशी शराब कीमती 1080, ग्राम भर्री मे आरोपी निर्भय सिंह से 3 बॉटल अंग्रेेजी शराब एवं 10 पाव अन्य शराब जब्त किया गया। ग्राम चुहिरी में नीलेश जायसवाल के कब्जे से 20 पाव देशी शराब कीमती 1200 रुपए जब्त किया। पुलिस ने सभी आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी सुभाष दुबे, सहायक उपनिरीक्षक बिपिन बागरी, राजवेन्द्र सिंह, राकेश शुक्ला, अमृतलाल परस्ते, भुनेश्वर सिंह की भूमिका रही।