2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाजापुर

पारिवारिक विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या

जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर ग्राम मुल्लाखेड़ी में शुक्रवार को करीब 3 बजे पति ने पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी की हत्या कर दी। घटना की जानकारी परिजनों को लगी तो कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाली थाना प्रभारी संतोष बाघेला ने घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया और आरोपी को राउंड अप किया। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Google source verification

शाजापुर. जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर ग्राम मुल्लाखेड़ी में शुक्रवार को करीब 3 बजे पति ने पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी की हत्या कर दी। घटना की जानकारी परिजनों को लगी तो कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाली थाना प्रभारी संतोष बाघेला ने घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया और आरोपी को राउंड अप किया। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
थाना प्रभारी बाघेला ने बताया पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है और मामले की विवेचना की जा रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे। गुरुवार रात से ही दोनों में विवाद हो रहा था और उसके बाद आरोपी पति ने पत्नी अंजुमबाई की चाकू से हत्या कर दी।