सीधी। विश्व एड्स दिवस के परिपेक्ष्य में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर में जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। दोपहर 12 बजे जिला चिकित्सालय परिसर से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.सुनीता तिवारी द्वारा जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
रैली सम्राट चौक से होते हुए कलेक्टर कार्यालय और एसपी आफिस होते हुए एचआईवी एड्स का नारा लगाते हुए मध्य प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण की थीम टेक द राइट पैथ- माई हेल्थ माई राइट स्लोगन के माध्यम से जन सामान्य को जागरूक किया गया। इसके साथ ही बैनर पोस्टर के माध्यम से एड्स बीमारी से बचाव को लेकर जागरूक किया गया। सभी को टोल फ्री नंबर 1097 की जानकारी दी गई। रैली में मुख्य रूप से सिविल सर्जन डॉॅ.दीपारानी इसरानी, जिला एड्स नियंत्रण नोडल अधिकारी डॉ.हिमेश पाठक, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.नागेंद्र बिहारी द्विवेदी, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ.गंगा सिंह, रवी पटेल, लक्षगत हस्तक्षेप परियोजना से मीरा गौतम, आईसीटीसी से संतोष तिवारी, जरीना बेगम सहित आर्या पैरामेडिकल कॉलेज की दो सैकड़ा से अधिक छात्राएं शामिल रहीं।