17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीधी

कॉलेजी छात्रा को डरा धमकाकर मोबाइल छीना, आरोपी गिरफ्तार

शहर के शासकीय कन्या महाविद्यालय के सामने की घटना

Google source verification

सीधी। शहर के शासकीय कन्या कन्या महाविद्यालय के सामने छात्रा को डरा धमकाकर मोबाइल छीनने वाले आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पीडि़ता रोशनी पुत्री कामता साकेत (23) निवासी ग्राम कथरिहा थाना चुरहट ने पुलिस को बताया, शासकीय कन्या महाविद्यालय सीधी में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा हूं। बीते 7 अक्टूबर को अपरान्ह करीब 3 बजे कॉलेज खत्म होने के बाद घर जाने के लिए मुख्य मार्ग पर बस का इंतजार कर रही थी, तभी सूरज साकेत निवासी सरखनिहा व संतोष साकेत निवास कुशियारी आए और सूरज मेरा मोबाइल मांगने लगा।

मना करने पर जान से मारने की धमकी देना लगा, मैं हल्ला गुहार कर पाती इसके पहले मेेरे हाथ से एंडराइड मोबाइल छीन कर भाग गए। डर के कारण पीडि़ता ने थाने में शिकायत नहीं की, और घर चली गई। घर पहुंचने पर जब भाई गेंदलाल साकेत ने मोबाइल के संबंध पूछा तो उसे घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीडि़ता भाई के साथ घटना की शिकायत करने सिटी कोतवाली पहुंची, जहां पीडि़ता की शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध अपराध दर्ज करते हुए दविश देकर दोनो को गिरफ्तार कर लिया है।