17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीधी

ई-रिक्शा एजेंसी में घुसकर प्रबंधक को बेरहमी से पीटा

छोटे भाई के साथ स्कूल में हुए विवाद पर समझाना पड़ा भारी

Google source verification

सीधी। छोटे भाई के साथ स्कूल में दो बच्चों ने मारपीट की थी। बड़े भाई ने मारपीट करने वाले बच्चों से फोन पर बात कर समझाया, जिससे वो नाराज हो गए और साथियों के साथ ई-रिक्सा एजेंसी में पहुंच कर बड़े भाई से बेरहमी के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया। पीडि़त की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने 6 आरोपियों के विरूद्ध विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

ग्राम पड़ैनिया निवासी अर्पित पिता अमरपाल सिंह चौहान ने शिकायती आवेदन के माध्यम से बताया, शहर के जीडीसी कॉलेज के पास राकेश ऑटो एंड ई-रिक्शा एजेंसी में प्रबंधक के पद पर कार्य करता हूं। बताया, बीते दिनों चचेरे भाई नितिन सिंह चौहान को एक्सीलेंस स्कूल सीधी में दो छात्रों ने मारपीट की थी। जानकारी देने पर मेरे द्वारा उन बच्चों से फोन पर बात कर समझाया गया था। इसी बात को लेकर मंगलवार को सुबह करीब 9.30 बजे छात्र अपने पांच अन्य साथियों के साथ एजेंसी में पहुंचे और गाली गलौंज करते हुए एजेंसी से बाहर खींचते हुए लात घूंसो से बेरहमी के साथ मारपीट की गई। एजेंसी के कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों द्वारा बीच बचाव करने पर वह चले गए। मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैछ हो गई। घटना की शिकायत पर कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी सक्षम सिंह चंदेल, करण सिंह परिहार, अंश सिंह बघेल, राजबीर सिंह चौहान, हिमांशु पाठक व एक नाबालिग के विरूद्ध विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।