सीधी। घर के पास बागवानी में गांजा की खेती करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दविश देने पहुंची पुलिस ने आरोपी के घर के पास बाड़ी के अंदर बागतवानी से 2.40 लाख रुपये कीमती गांजा के 24 नग हरे पेंड़ जब्त किये हैं। आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज करते गिरफ्तार किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामला मझौली थाना क्षेत्र के ग्राम माटा अमहा टोला का है।
मझौली थाना प्रभारी को मुखविरों से सूचना मिली की ग्राम माटा अमहा टोला का गुलाब सिहं गोड़ अपने घर के सामने तरफ बाड़ी के अंदर गांजा के पेड़ अत्याधिक संख्या में लगाया है, जो काफी बड़े-बड़े हैं। थाना प्रभारी मझौली द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाकर उनके मार्गदर्शन में टीम के साथ ग्राम माटा अमहा टोला गुलाब सिह गोड़ के घर पहुंची। घर के पास बागवानी की तलाशी ली गई तो गांजा के 24 नग पौधे पाये गए। पौधों का तौल कराया गया तो कुल 24 किलो 400 ग्राम वजन पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 2.40 लाख रूपये बताई गई है। आरोपी गुलाब सिंह गपिता हिम्मत सिंह गोड़ (50) वर्ष को गिरफ्तार कर मामले को विवेचना में लिया गया है।