18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीधी

कुश्ती में पहलवानों के दांव देख रोमांचित हुए दर्शक

नागपंचमी पर पालिका व्यायाम शाला अमहा में आयोजित हुई दंगल प्रतियोगिता, स्थानीय पहलवानों के साथ देश के विभिन्न प्रांतों से आए एक दर्जन पहलवानों ने प्रतिभा का दिखाया जौहर

Google source verification

सीधी। नागपंचमी के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के पालिका व्यायाम शाला अमहा में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सीधी जिले के अलावा विभिन्न प्रांतो से आए पहलवाने ने मुकाबले में भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया। दंगल प्रतियोगिता देखने बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

दंगल प्रतियोगिता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के मुख्य आतिथ्य, नगर पालिका सीधी की अध्यक्ष काजल वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। आयोजित दंगल में जिले एवं बाहर से आए पहलवानों ने उत्साह के साथ हिस्सा लेकर अपनी पहलवानी के गुर दिखाएं। दंगल को लेकर उपस्थित जन समूह में भारी उत्साह देखने को मिला। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा, नागपंचमी एक शुभ त्यौहार है जो मानव और जीव जंतुओं के मानवतावादी रिश्ते को प्रकट करता है, हिंदू धर्म में प्रकृति के साथ मानव के रिश्ते और प्रकृति की पूजा का संदेश देने वाला त्यौहार है। दंगल में भाग लेने वाले प्रतियोगियों का उत्साह वर्धन करते हुए सिंह ने कहा, ऐसे आयोजन जिले की प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करते हैं।

इन पहलवानों ने मारी बाजी-
प्रतियोगिता में जिले सहित विभिन्न प्रांतों से आए दो दर्जन से अधिक पहवानों ने हिस्सा लिया। लकी थापा व शमशेर के बीच हुए मुकाबले में लकी थापा उप्र ने जीत दर्ज की। इसी तरह खुशी पहलवान व संतोषी के बीच मुकाबले में खुशी विजेता रही। जग्गा पहलवान व मोह.परवेज मेरठ के बीच हुए मुकाबले में जग्गा पहलवार विजेता रहे। आदित्य गोरखपुर व नैंसी लखनऊ के बीच हुए मुकाबले में नैंसी विजेता रही। जग्गा व लाठी बाबा के बीच मुकाबले में जग्गा पहलवान विजेता रहे। पवन हरियाणा ने लकी पहलवान को पराजित किया। विक्की पंजाब व मोह.परवेज के बीच मुकाबले में विक्की विजेता रहे। इसके अलावा, लकी व परवेज पहलवान, सहजल गुप्ता व शिवम कचेर के बीच भी मुकाबला हुआ।

महिला पहलवानों की कुस्ती रही आकर्षण का केंद्र-
दंगल प्रतियोगिता में महिला पहलवानों की कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही। कानपुर की खुशी पहलवान, सेजल कानपुर, संतोषी पहलवान, तनू पहलवान ने हिस्सा लेकर दंगल प्रतियोगिता को आकर्षक बना दिया। प्रतियोगिता देखने शहर सहित आस-पास के गांवों से भी बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

ये रहे रेफरी की भूमिका में-
दंगल प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका में जुल्फकार अली खान, दिलावर अली खान, रनसेर अली खान, मोनसेर अली खान, मानिंद सेर अली खान रहे।

वेट लिफ्टिंग का हुआ प्रदर्शन-
प्रतियोगिता के दौरान वेट लिफ्टिंग का भी प्रदर्शन हुआ। कुस्ती खिलाड़ी रनसेन अली खान बाबू ने वेट लिफ्टिंग का प्रदर्शन किया। जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया। प्रतियोगिता के अंत में मुख्य अतिथि ज्ञान सिंह सहित अन्य अतिथियों द्वारा विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया गया।